इस सस्ते स्मार्ट फोन में मिलेंगे Samsung Galaxy Note के धमाकेदार फीचर्स, भारत में हुआ लांच

सोमवार, 26 नवंबर 2018 (14:48 IST)
इनफिनिक्स ने सोमवार को अपना नया स्मार्ट फोन Note 5 Stylus को भारत में लांच कर दिया। जैसा कि नाम से जाहिर है इस फोन के फीचर सैमसंग Galaxy Note 9 की तरह होंगे। इस फोन की सेल भारत में 4 दिसंबर को शुरू होगी। जानते हैं क्या है फोन की कीमत और फीचर्स।
 
कितनी है फोन की कीमत : Note 5 Stylus एक मिड रेंज स्मार्ट फोन है और इसकी कीमत करीब 15999 रुपए रहेगी।
 
सैमसंग नोट की तरह एक्स पेन : इस फोन की खूबियों की बात करें तो इसमें सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज के स्मार्टफोन की तरह इसमें पेन का सपोर्ट दिया गया है। इनफिनिक्स ने फोन के साथ लांच किए पेन का नाम एक्स पेन दिया है। सैमसंग के नोट सीरीज के पेन का नाम एस पेन है।
 
इनफिनिक्स एक्स पेन की सहायता से आप फोन के मीनू को ओपन कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसकी मदद से नोटपैड पर कुछ लिख भी सकते हैं। आप एक्स पेन के जरिए ड्रॉइंग भी बना सकते हैं और स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।
फोन के अन्य फीचर्स : Note 5 Stylus में 5.93 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। फोन की बॉडी मेटल की है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 (एंड्रॉयड वन) के साथ गूगल लैंस और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा।
 
 
कैसा है कैमरा : इस स्मार्ट फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसमें एआई पोट्रेट जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं फ्रंट कैमरा भी 16 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे के साथ भी पोट्रेट मोड मिलेगा। कैमरे के साथ स्लो मोशन और टाइम लैप्स वीडियो रिकॉर्ड करने का भी मौका मिलेगा।
 
दमदार बैटरी :फोन में  4000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा यह कि यह बैटरी 1 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी 32 दिन तक स्टैंडबाय टाइम, 20 घंटे टॉक टाइम, 23 घंटे ऑडियो प्लेबैक और 9 घंटे गेमिंग टाइम तक चार्ज रहेगी।
 
कनेक्टिविटी फीचर्स हैं दमदार: फोन में डुअल सिम 4जी वीओएलटीई सपोर्ट है। इस फोन में मीडियाटे का MTK P23 ऑक्टाकोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए ARM Mali G71 है। यह फोन 4GB + 64GB के वेरियंट मे मिलेगा। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा। यह फोन दो रंगों बोर्डेक्स रेड और चारकोल ब्लू में मिलेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी