Live Updates : AAP कांग्रेस गठबंधन का ऐलान, पंजाब में दोनों दल अलग अलग लड़ेंगे चुनाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (11:01 IST)
24 February Live updates : दिल्ली में कांग्रेस और आप की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा समेत इन खबरों पर शनिवार, 24 फरवरी को सभी की नजरें है। पल-पल की जानकारी...


11:42 AM, 24th Feb
दिल्ली में कांग्रेस और आप की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन का ऐलान।
दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेगी चुनाव।
गुजरात की भरूच और भावनगर में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी।
हरियाणा में कांग्रेस 9 और आप 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
पंजाब में अलग अलग चुनाव लड़ेगीं दोनों दल।


11:21 AM, 24th Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत मंडपम में सबसे बड़ी सहकारिता भंडारण योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारिता व्यवस्था नहीं भावना है।

10:59 AM, 24th Feb
मुरादाबाद में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल। 

10:08 AM, 24th Feb
दिल्ली में आज सुबह 11.30 बजे कांग्रेस और आप की प्रेस कॉन्फ्रेंस। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हो सकता है गठबंधन का ऐलान। दिल्ली और गुजरात की सीटों पर दोनों दलों में सहमति बनती नजर आ रही है।

10:05 AM, 24th Feb
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगी और फिर अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस तथा आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी तक साथ रहेंगी।
प्रियंका गांधी को चंदौली से ही इस यात्रा में शामिल होना था, लेकिन अस्वस्थ होने के चलते वह इसमें शामिल नहीं हो सकीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी