सिर्फ पहचान-पत्र दिखाकर हाथोंहाथ मिल सकेगा आपको पांच किलो वाला गैस सिलेंडर...

रविवार, 2 दिसंबर 2018 (10:45 IST)
इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (आईओसी) उपभोक्ताओं के लिए नई योजना लेकर आया है। इसके तहत अब केवल पहचान-पत्र के ही गैस सिलेंडर अपने घर ले जा सकते हैं। यानी ग्राहक को पैसे जमा करते ही पांच किलो का सिलेंडर मिल जाएगा।

Easy to handle. Easier to buy. Just show your id proof to buy the 5kg cylinder at your nearest distributor. #IndianOil #Indane pic.twitter.com/xXlM2geB3X

— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) December 1, 2018
आईओसी के ट्वीट के अनुसार ग्राहक अपने शहर में इंडेन के किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर या प्वाइंट ऑफ सेल पर जाकर 5 किलो का रसोई गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं। उपभोक्ता केवल पैसे दें और आईडी कार्ड दिखाकर सिलेंडर ले जाएं।
 
उज्ज्वला योजना के तहत मिले सिलेंडर को उपभोक्ताओं द्वारा रिफिल नहीं करवाने की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले सिलेंडर की योजना शुरू की थी। इसमें उपभोक्ता 14 किलो वाला सिलेंडर जमा कर 5 किलो वाला सिलेंडर ले सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी