अमित शाह बोले- लालू और नीतीश की जोड़ी तेल और पानी जैसी

शनिवार, 16 सितम्बर 2023 (14:39 IST)
Amit Shah in Bihar : केंद्रीय गृहमंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार के झंझारपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा ‍कि लालू यादव और नीतीश कुमार की जोड़ी तेल और पानी जैसी है। मैं नीतीश जी से कहता हूं तेल और पानी में तेल का कुछ नहीं होता बल्कि पानी मैला हो जाता है। आपने प्रधानमंत्री बनने के लिए जो गठबंधन किया है वह आपको हाशिये पर ला देगा। 
 
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले लालू-नीतीश ने फतवा जारी किया कि बिहार में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं होगी लेकिन इसके बाद जनता ने जो आक्रोश दिखाया मैं उसका सम्मान करता हूं।
 
अमित शाह ने कहा ‍कि लालू जी फिर से एक्टिव हो गए हैं और नीतीश जी इनएक्टिव हो गए हैं। लालू जी जब एक्टिव होते हैं तो आपको पता है कि बिहार में सरकार कैसे चलती है
 
उन्होंने कहा कि अभी यहां लालू-नीतीश जी की सरकार चल रही है। हर रोज बिहार के अंदर गोलीबारी, लूट, अपहरण, पत्रकारों की हत्या, दलितों की हत्या के किस्से बढ़ते जा रहे हैं। रेलवे मंत्री रहते हुए लालू जी ने अरबों का भ्रष्टाचार किया। ये UPA नाम के साथ नहीं आ सकते इसलिए इन्होंने INDIA गठबंधन नाम रखा है। नाम कोई भी बदले यह वहीं लालू प्रसाद यादव है जिसने बिहार को सालों तक पीछे धकेलने का काम किया है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी