केजरीवाल का सवाल, तो क्या भाजपा देश का नाम भारत से बदल देगी?

मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (15:53 IST)
Kejriwal on India vs Bharat : भारत के राष्ट्रपति की ओर से भेजे गए जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण पर विवाद के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा घबराई हुई है। अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ अपना नाम ‘भारत’ रख ले तो क्या भाजपा देश का नाम भारत से बदलकर कुछ और रख देगी?
 
कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राष्ट्रपति की ओर से भेजे गए जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण पर ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ लिखा है, न कि ‘प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया’।
 
केजरीवाल ने कहा, 'इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन मैंने अफवाहें सुनी हैं। ऐसा क्यों हो रहा है? कुछ पार्टियां ‘इंडिया’ गठबंधन बनाने के लिए एक साथ आई हैं। अगर ‘इंडिया’ गठबंधन अपना नाम बदलकर ‘भारत’ कर लेता है, तो क्या वे भारत का नाम बदल देंगे? यह देशद्रोह है।’
 
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा विपक्षी गठबंधन से इतनी परेशान है कि जब पहली बार इसकी घोषणा की गई तो उसने अपने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रस्ताव से लोगों का ध्यान इससे हटाने की कोशिश की।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी