बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर हमला

गुरुवार, 13 मई 2021 (16:24 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है बुधवार रात 4-5 लोगों ने उनके घर पर देसी बमों से हमला किया। 
 
अर्जुन सिंह के मुताबिक हमला उनके उत्तर 24 परगना के जगाद्दल स्थित उनके आवास पर हुआ। सिंह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस लंबे समय से मुझे मारने की साजिश कर रही है। 
 
दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनखड़ ने हिंसा प्रभावित कूचविहार का दौरा किया। उन्होंने कहा कि संविधान का संरक्षण और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी