सौरव गांगुली की तबीयत खराब, फिर अस्पताल में भर्ती

बुधवार, 27 जनवरी 2021 (15:16 IST)
कोलकाता। बीसीसीआई प्रमुख और पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत बुधवार को फिर खराब हो गई। उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। 
 
उल्लेखनीय है कि 2 जनवरी को सौरव गांगुली को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। 
 
गांगुली ने कसरत के दौरान सीने में तकलीफ की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। एंजियोप्लास्टी के बाद 7 जनवरी को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी