देवेन्द्र फडणवीस का बड़ा बयान, कराची एक दिन होगा हिन्दुस्तान का हिस्सा...

सोमवार, 23 नवंबर 2020 (09:57 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के संकट के बीच कराची हलवे को लेकर राजनीति उफान पर है। इस मामले पर भाजपा और शिवसेना आमने-सामने आ गई है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि हम अखंड भारत पर विश्वास करते हैं। फडणवीस ने कहा कि हम यह भी मानते हैं कि कराची एक दिन भारत का हिस्सा होगा।
ALSO READ: बड़ी खबर, अमेरिका में 11-12 दिसंबर से लोगों को लगना शुरू हो जाएगी कोरोना वैक्सीन
मुंबई में शिवसेना के एक कार्यकर्ता द्वारा मिठाई की एक दुकान के मालिक से दुकान के नाम से ‘कराची’ शब्द हटाने के लिए कहने के घटनाक्रम पर फडणवीस ने कहा कि हम अखंड भारत में भरोसा करते हैं और हमारा मानना है कि एक दिन कराची भारत का हिस्सा होगा।
ALSO READ: महात्मा गांधी के पड़पोते की कोरोनावायरस से मौत
लव जिहाद पर कानून लाना सही : फडणवीस ने कि देश में ‘लव जिहाद’ की घटनाएं घट रही हैं, इसलिए इन्हें रोकने के लिए कानून लाना उचित है। फडणवीस कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक आरोप के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। गहलोत ने भाजपा पर लव जिहाद शब्द रचने और सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने का आरोप लगाया है।
 
इस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी छद्म धर्मनिरपेक्ष लोग हैं। वे सोचते हैं कि हिन्दुओं पर हमले करना और उन्हें अपशब्द बोलना धर्मनिरपेक्षता है। उन्होंने कहा कि देश में लव जिहाद हो रहा है और केरल में भी इस बात को माना गया है जहां भाजपा सत्ता में नहीं है। उन्होंने कहा कि जब इस तरह की बातें सामने आती हैं तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि कानून बनाए। भाजपा शासित कुछ राज्यों ने तथाकथित लव जिहाद की रोकथाम के लिए योजनाएं बनाई हैं। (एजेंसियां)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी