उदयपुर के कन्हैया की पत्नी के खाते में भाजपा नेता मिश्रा ने ट्रांसफर किए 1 करोड़ रुपए

गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (13:54 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कट्‍टरपंथियों के हाथों मारे गए कन्हैयालाल की पत्नी के खाते में 1 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने के कारण राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया की हाल ही में 2 कट्‍टरपंथियों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। 
 
कपिल मिश्रा ने क्राउड फंडिंग के माध्यम से यह राशि जुटाई है। कपिल ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने कन्हैया की पत्नी के खाते में 1 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी है। यह राशि दो बार में ट्रांसफर की गई है। कपिल मिश्रा गुरुवार को अमरावती में कट्‍टरपंथियों के हाथों मारे गए उमेश कोल्हे के परिजनों से भी मिले हैं। कन्हैया की हत्या के बाद कपिल उदयपुर जाकर उनके परिजनों से भी मिले थे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी