मुंबई के बीच पर जेलिफिशों का आतंक, 20 लोगों को किया घायल, सरकार ने जारी की एडवायजरी

मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (09:41 IST)
अगर आप मुंबई में समुद्री लहरों का मजा लेने जा रहे हों तो सावधान हो जाएं। जहरीली जेलिफिशों की मौजूदगी से कई लोगों के घायल होने की घटनाओं को देखते हुए सरकार ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को बीच पर जाने के लिए आगाह किया है। खबरों को मुताबिक जेलीफिश 20 लोगों को अपने डंक से शिकार बना चुकी हैं।
 
मुंबई की समुद्री तटों पर ब्लू बॉटल जेलिफिश की बड़ी संख्या में आमद दर्ज हुई है। बड़ी संख्या में जेलिफिश देखे जाने तथा कई लोगों को काट लेने की घटनाओं से पर्यटकों में खौफ का माहौल है। हाल ही में जुहू, अक्सा और गिरगाम चौपाटी बीचों पर बड़ी संख्या में जेलिफिशों को देखा गया। विशेषज्ञों के अनुसार हर साल मॉनसून समय समुद्री किनारों पर जेलिफिश आ जाती हैं। यह उनका निषेचन का समय होता है।
 
जेलीफिश के संपर्क में आने पर दर्द का अनुभव होता है और शरीर के जिस हिस्से से इनका संपर्क होता है वे सुन्न हो जाता है। इनके स्पर्श के कई मामलों में बहरेपन की भी शिकायत मिली है। पीड़ित व्यक्ति को लंबे वक्त तक दर्द का अनुभव होता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि लंबे वक्त तक दर्द रहने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी