श्रीदेवी के निधन से सदमे में बॉलीवुड, जानिए किसने क्या कहा...

रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (09:17 IST)
मशहूर फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार देर रात दुबई में निधन हो गया। वे शादी समारोह में शिरकत करने दुबई गई थीं, जहां कार्डियक अरेस्ट की वजह से वे अचानक दुनिया छोड़कर चली गईं। श्रीदेवी के निधन की खबर से बॉलीवुड शोक में डूब गया।
 
अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी के निधन पर अपनी बेचैनी का इजहार किया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट तो नहीं किया कि वे श्रीदेवी के निधन से परेशान हैं, लेकिन उन्होंने इस ओर इशारा जरूर दे दिया कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
 
प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है, 'मेरे पास कोई शब्द नहीं है। श्रीदेवी को प्यार करने वाले हर व्यक्ति के प्रति संवेदना। एक काला दिन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' परिवार को ताकत दे।' 
 
मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने लिखा, 'मुझे अभी-अभी जबर्दस्त हृदयाघात से मैडम श्रीदेवी के निधन की जानकारी मिली। मैं स्तब्ध हूं। खुद को रोने से नहीं रोक पा रही हूं।'
 
अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया, 'स्तब्ध हूं। मेरे पास कोई शब्द नहीं है। परिवार, मित्रों और सिनेमा की डार्लिंग श्रीदेवीजी के फैन्स के प्रति संवेदना।' 
 
रितेश देशमुख ने लिखा, 'बेहद भयावह, बहुत बुरी खबर... मैं स्तब्ध हूं। कोई शब्द नहीं है मेरे पास। श्रीदेवी नहीं रहीं। RIP' 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी