Live : लखनऊ में हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव कर गाड़ियों को लगाई आग

गुरुवार, 19 दिसंबर 2019 (22:01 IST)
नई दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ वाम दलों ने गुरुवार को पूरे देश में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)- मुक्ति, अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक और रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी ने सरकार के फैसलों के विरोध में अपनी सभी प्रादेशिक और जिला इकाइयों से प्रदर्शन करने को कहा गया है। वाम दलों नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के विरोध में देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। पल-पल का अपडेट्‍स-

- संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के खिलाफ शहर के मुस्लिम बहुल शाह-ए-आलम इलाके में विरोध प्रदर्शन गुरुवार को हिंसक हो गया। पथराव की घटना में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
- पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि बांग्लादेश से आए लुंगी पहने घुसपैठियों ने नए नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य में आगजनी और हिंसा की।
- हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर लखनऊ में भी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक
- गाजियाबाद में शुक्रवार रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद।  
- CAA पर विरोध के चलते इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा रद्द।
- कर्नाटक के मेंगलुरु में पुलिस फायरिंग में 2 प्रदर्शनकारियों की मौत 
- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में घटना को लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन का अधिकार है लेकिन हिंसा की कोई जगह नहीं।
- हिंसा में लिप्त हर व्यक्ति को चिन्हित करके उसकी प्रॉपर्टी जब्त करेंगे और फिर नीलामी कर नुकसान की भरपाई करेंगे।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी और मुख्य सचिव को उपद्रवियों से कड़ाई से निपटने का आदेश दिया।
- लखनऊ में डीजीपी ओपी सिंह कर रहे हैं पैदल मार्च। रात तक सभी थानों में उपद्रवियों पर दर्ज होगी एफआईआर, आदेश जारी, 5 गिरफ्तार, कई हिरासत में उपद्रवी।
- लखनऊ में एक टीवी चैनल की ओबी वैन को भी आग लगाई।
- लखनऊ पुलिस ने अब तक 50 लोगों को किया गिरफ्तार।
- जामिया मिलिया इस्लामिया में हिंसा की जांच के लिए तथ्यान्वेषी कमेटी गठित करने की मांग।
- दिल्ली हाईकोर्ट ने जामिया मिलिया इस्लामिया हिंसा पर केंद्र, दिल्ली सरकार और पुलिस को जारी किया नोटिस।
- हाईकोर्ट द्वारा छात्रों को अंतरिम संरक्षण प्रदान किए जाने से इंकार के बाद वकीलों ने लगाए ‘शेम शेम’ के नारे।
- संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के चलते दिल्ली में नेशनल हाईवे 8 जाम हो गया है। क्रू मेंबर्स के जाम में फंसने के कारण इंडिगो ने 19 उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि ट्रैफिक जाम के कारण 16 उड़ानें देर से चलीं।
- उत्तरप्रदेश के संभल में प्रदर्शनकारियों ने बसों में लगाई आग। 
- CAA पर विरोध प्रदर्शन को लेकर भीषण जाम, प्रदर्शनकारियों के चलते लगा भीषण जाम, हजरतगंज, निशातगंज पुल पर लगा जाम। - परिवर्तन चौक, हनुमान सेतु तक भीषण जाम, भीषण जाम के चलते हजारों लोग फंसे।

- केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के ऊपर फेंके पारलेजी बिस्कुट। 
- ठाकुरगंज की सतखंडा चौकी फूंकी गई, पुलिस के फायरिंग की खबर। 
- लखनऊ में प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस गाड़ियों को लगाई आग। पुलिस चौकी में खड़ी गाड़ियों को फूंका। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसूगैस के गोले छोड़े। 30 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
- अहमदाबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन को रोक दिया।

-राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में मोबाइल कॉल, एसएमएस, इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। जिन इलाकों में ये सेवाएं बंद की गई हैं, उनमें मंडी हाउस, सीलमपुर, जाफराबाद, जामिया, शबीना बाग, मुस्तफाबाद और बवाना शामिल हैं।
  
- दिल्ली के लालकिला क्षेत्र में रेपिड एक्शन फोर्स तैनात।
- वामदलों की ओर से मंडी हाउस से शहीदी पार्क तक आयोजित शांतिमार्च शुरु होने से पहले ही पुलिस ने सीताराम येचुरी, भाकपा महासचिव डी राजा के अलावा वरिष्ठ माकपा नेता बृंदा करात और नीलोत्पल बसु सहित लगभग 200 लोगों को हिरासत में ले लिया है। राजा ने बताया कि वाम दलों के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से जनसभा कर पैदल मार्च के लिए आगे बढ़े ही थे कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

ALSO READ: CAA : भोपाल में सोशल मीडिया पर धारा 144 लागू, भड़काऊ मैसेज किए तो होगी कार्रवाई

- नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस सबके बीच दिल्ली के राजघाट पर पाकिस्तान से आए वहां के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कानून के समर्थन में प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को हिरासत में लिया गया।

- बेंगलुरु में प्रदर्शन के दौरान इतिहासकार रामचंद्र गुहा सहित 30 को पुलिस ने हिरासत में लिया।
- लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन को लेकर केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन बंद कराया गया है। शाम 5 बजे तक ये मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। 
- प्रियंका गांधी ने ट्टवीट किया है- मेट्रो स्टेशन बंद है, इंटरनेट बंद है। हर जगह #Section144 है। किसी भी जगह आवाज उठाने की अनुमति नहीं है। जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाए हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं।
- बिहार के कैमूर में पप्पू यादव की पार्टी के लोगों ने अजमेर-सियालदा एक्सप्रेस को भभुआ स्टेशन पर रोक दिया है। कार्यकर्ताओं ने एनएच-2 को भी जाम किया है।
- भाजपा के कार्यकारी अध्यश्र जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी के महासचिवों की बैठक बुलाई है। इसमें नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।
- दिल्ली पुलिस ने योगेश यादव को हिरासत में लिया।
- कर्नाटक में एहतियात के तौर पर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह कदम कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। यह गुरुवार सुबह 6 बजे से 21 दिसंबर मध्यरात्रि तक लागू रहेगी।
- प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली के 15 स्टेशनों को बंद किया गया।- प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने लालकिले के निकट सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की। दिल्ली पुलिस ने कहा प्रदर्शन की इजाजत नहीं।
- CAA- NRC पर आंदोलनों को लेकर हाईअलर्ट पर एमपी पुलिस, रद्द की गई पुलिसकर्मियों की छुट्टियां
- भोपाल में सोशल मीडिया पर धारा 144 लागू, भड़काऊ मैसेज किए तो होगी कार्रवाई।
- उत्‍तरप्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने कहा है कि पूरे प्रदेश में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने के मद्देनजर किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी