केंद्र सरकार ने CAA की एप्लीकेशन के लिए शुरू किया मोबाइल ऐप

शुक्रवार, 15 मार्च 2024 (21:15 IST)
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक मोबाइल ऐप शुरू किया जो पात्र लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (CAA)-2019 के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर लगा झटका, मध्यप्रदेश के कई नेता भाजपा में हुए शामिल
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक एप्लीकेशन को ‘गूगल प्ले स्टोर’ या केंद्र सरकार की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
 
प्रवक्ता ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून- 2019 के तहत आवेदन करने के लिए ‘सीएए-2019’ मोबाइल ऐप शुरू किया गया है।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर लगा झटका, मध्यप्रदेश के कई नेता भाजपा में हुए शामिल
इससे पहले गृह मंत्रालय ने सीएए के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए पात्र लोगों के लिए पोर्टल शुरू किया था।
ALSO READ: Lok sabha election 2024 : सपा ने 6 और उम्मीदवारों लिस्ट जारी की, भदोही TMC के लिए छोड़ी
विवादास्पद सीएए को लागू करने के नियमों को सोमवार को अधिसूचित किया गया था जिससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता देने का मार्ग प्रशस्त हो गया था। भाषा

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी