Corona Virus का डर, एयर इंडिया ने रद्द की चीन जाने वाली फ्लाइट्‍स

शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (08:44 IST)
नई दिल्ली। Corona Virus के खौफ के चलते एयर इंडिया ने चीन जाने वाली सभी उड़ानों को 30 जून तक रद्द करने का फैसला किया है। भारत ही नहीं, कई अन्य देशों ने चीन के लिए आने-जाने वाली फ्लाइट्स रोक दी हैं।
 
एयर इंडिया ने कोरोना वायरस के खतरे के चलते चीन जाने वाली अपनी फ्लाइट्स पर 3 और महीनों के लिए रोक लगा दी है। गुरुवार को एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि शंघाई और हॉन्गकॉन्ग जाने वाली उड़ानें 30 जून तक रद्द कर दी गई हैं।
 
एयर इंडिया और हांगकांग के बीच हर रोज एक फ्लाइट जाती है जबकि दिल्ली से शंघाई के बीच हफ्ते में 6 बार उड़ान मिलती है। इंडिगो और स्पाइसजेट की फ्लाइट्स भी चीन और हांगकांग जाती हैं।
 
उल्लेखनीय है कि चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण से मृतक संख्या 2118 पहुंच गई है। इसका प्रकोप अब दुनिया के अन्य देशों में भी तेजी से फैल रहा है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी