दनसारी बनीं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव

शनिवार, 5 मई 2018 (22:54 IST)
नई दिल्ली। तेलंगाना की पूर्व विधायक श्रीमती दनसारी अनसुया उर्फ सीताक्का को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने यहां बताया कि अनसुया की नियुक्ति का पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने अनुमोदन कर दिया है। इसके साथ ही गांधी ने श्रीमती फातिमा रोसना को महिला कांग्रेस का सचिव बनाने को भी मंजूरी दी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी