झारखंड और कर्नाटक में भूकंप के झटके

शुक्रवार, 5 जून 2020 (09:22 IST)
नई दिल्ली। झारखंड और कर्नाटक में शुक्रवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों जगहों पर जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 
झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप की तीव्रता 4.7 रही, जबकि कर्नाटक के हम्पी में भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई। हाल ही में भारत बांग्लादेश सीमा पर भूकंप के हल्के झटके महसूस ‍किए गए थे।
 
इससे पहले 3 जून को नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। 29 मई को भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी