J&K के किश्‍तवाड़ में फिर कांपी धरती, 2 बार आए भूकंप के झटके

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (00:57 IST)
Earthquake tremors occurred twice in Kishtwar : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को 2 बार हल्की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।हालांकि नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों भूकंपों का केंद्र किश्तवाड़ में था। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
ALSO READ: भूकंप से थर्राया ताइवान, 1 लाख घरों की बिजली गुल, जापान में सुनामी का अलर्ट
नुकसान की कोई सूचना नहीं : अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों भूकंपों का केंद्र किश्तवाड़ में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार किश्तवाड़ में रात 11 बजकर एक मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया।
ALSO READ: उत्तर पूर्व अमेरिका में 4.8 तीव्रता का भूकंप
भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था : उसने बताया कि भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था। इसने बताया कि इससे पहले शाम पांच बजकर 20 मिनट पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इसका केंद्र भी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी