विमान में ईंधन 10 मिनट का, 135 यात्रियों की जान हवा में

बुधवार, 17 जुलाई 2019 (12:31 IST)
मुंबई से दिल्ली जा रहे विस्तारा एयरलाइंस के विमान में सफर कर रहे 135 यात्रियों की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब विमान में ईंधन लगभग खत्म ही हो गया था। 
 
एक जानकारी के मुताबिक विमान में इतना ही ईंधन था, जिससे यह 5 से 10 मिनट ही उड़ान भर सकता था। इस विमान को पहले लखनऊ डायवर्ट किया गया फिर उसे प्रयागराज भेजा गया, लेकिन फिर उसे लखनऊ लौटना पड़ा, जहां उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। 
 
ए-320 नियो एयरक्राफ्ट की ऑपरेटिंग विमान UK944 मुंबई से दोपहर 2.40 बजे 8 हजार 500 किलो ईंधन के साथ रवाना हुआ था। मुंबई और दिल्ली के बीच उड़ान में 2 घंटे से भी कम का वक्त लगता है। यह घटना 15 जुलाई की बताई जा रही है। हालांकि विस्तारा ने ईंधन की समस्या से इंकार किया है। उसका कहना है कि फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से डायवर्ट किया गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी