नरेन्द्र मोदी समेत 58 मंत्रियों ने ली शपथ, 24 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्यमंत्री बने, देखें पूरी सूची

विशेष प्रतिनिधि

गुरुवार, 30 मई 2019 (23:02 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। राष्ट्रपति भवन में हुए भव्य शपथ समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री के अलावा 57 लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। मंत्री पद की शपथ लेने वालों 24 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्यमंत्री शामिल हैं।  
 
मोदी कैबिनेट में सबसे चौंकाने वाले नाम पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर है, जिन्हें किसी भी सदन का सदस्य न होने पर भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई है। इसके साथ ही 14 सांसदों को पहली बार राज्यमंत्री बनाया गया है। 
उड़ीसा के बालाशोर से आने वाले और उड़ीसा के मोदी कहलाने वाले प्रतापचंद्र सांरगी को राज्यमंत्री मंत्री बनाया गया है। इसके साथ मध्यप्रदेश के दमोह से प्रहलाद पटेल को पहली बार मोदी सरकार में मंत्री बनाते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा से पहली बार सांसद बनी रेणुका चौधरी को भी राज्यमंत्री बनाया गया है।   
 
कैबिनेट मंत्री
 
1. राजनाथ सिंह : मोदी सरकार में राजनाथ सिंह नंबर दो की हैसियत से रहेंगे। राजनाथ सिंह ने दूसरे नंबर पर शपथ ली, जिसके बाद साफ हो गया है कि राजनाथ सिंह सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद नंबर-2 के मंत्री रहेंगे।
 
2. अमित शाह : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अब मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हो गए है। शाह ने राजनाथ सिंह के बाद मंत्री पद की शपथ ली। गांधीनगर से चुनाव जीतने वाले अमित शाह वर्तमान में पार्टी के अध्यक्ष है।
 
3. नितिन गडकरी : नागपुर से सांसद चुने गए नितिन गडकरी ने दूसरी बार मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। मोदी सरकार के पिछली सरकार में सड़क और परिवहन मंत्री थे। नितिन गडकरी भाजपा के राष्ट्रीय़ अध्यक्ष भी रह चुके है।
 
4. सदानंद गौड़ा : कर्नाटक के बैंगलोर उत्तर से सांसद चुने गए सदानंद गौड़ा फिर एक बार मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।

5. निर्मला सीतारमण : राज्यसभा सांसद निर्मला सीतारण ने एक बार मोदी कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री बनीं। सितंबर 2017 में रक्षा मंत्री बनी निर्मला सीतारमण मोदी सरकार मे वाणिज्य और उद्योग मंत्री रह चुकी हैं।
 
6. रामविलास पासवान : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान लगातार दूसरी बार मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। रामविलास पासवान ने इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था, जिसके कारण अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। मोदी सरकार पार्ट वन में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे।
 
7. नरेंद्र सिंह तोमर : मध्यप्रदेश के मुरैना से सांसद चुने गए नरेंद्र सिंह तोमर मोदी सरकार में फिर कैबिनेट मंत्री बने। तोमर मोदी सरकार पार्ट वन में ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री रहे।
 
 
8. रविशंकर प्रसाद : बिहार के पटना साहिब से सांसद चुने गए रविशंकर प्रसाद ने फिर मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। मोदी सरकार में कानून मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ सदस्य है।
 
9. हरसिमरत कौर बादल : अकाली दल के कोटे से मोदी सरकार में मंत्री बनी हरसिमरत कौर बादल ने दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनीं। पिछली सरकार में खाद्य प्रस्कंरण मंत्री रहे।
 
10. थावरचंद्र गेहलोत : राज्यसभा सांसद थारचंद गेहलोत मध्यप्रदेश से आते है। भाजपा के बड़े दलित चेहरा माने जाने वाले थावरचंद्र गेहलोत लगातार दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली। सामाजिक न्याय मंत्री रहे थावरचंद्र गेहलोत संघ के काफी करीबी है।

11. एस जयशंकर : मोदी कैबिनेट में सबसे चौंकाने वाला नाम एस जयशंकर का रहा है। किसी भी सदन के सदस्य नहीं एस जयशंकर 2015 से 2018 तक भारत के विदेश सचिव रहे। अमेरिका और चीन में राजदूत रहे एस. जयशंकर को पहली बार मंत्री बनाया गया है।
 
12. रमेश पोखरियाल निशंक : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पहली बार मोदी कैबिनेट में मंत्री बने। हरिद्धार से लोकसभा सांसद चुने गए निशंक पार्टी के वरिष्ठ नेता है।
 
13. अर्जुन मुंडा : झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके अर्जुन मुंडा पहली बार मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। पार्टी के बड़ा आदिवासी चेहरा माने जाने वाले अर्जुन मुंडा पहली बार खूंटी से लोकसभा सांसद चुने गए है।
 
14. स्मृति ईरानी : अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी मोदी सरकार में फिर कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में स्मृति ईरानी मानव संसाधन और कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुकी है।
 
15. हर्षवर्धन : चांदनी चौक से सांसद चुने गए हर्षवर्धन फिर एक बार मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। स्वास्थ्य और विज्ञान मंत्री रहे डॉक्टर हर्षवर्धन दिल्ली भाजपा के बड़े चेहरे है।
 
16. प्रकाश जावड़ेकर : महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद प्रकाश जावड़ेकर मोदी सरकार में फिर कैबिनेट मंत्री बने है।
 
17. पीयूष गोयल : राज्यसभा सांसद पीयूष गोयल फिर मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने है। पिछली सरकार में रेल मंत्री रहे पीयूष गोयल प्रधानमंत्री मोदी के करीबी माने जाते है।
 
18. धर्मेद्र प्रधान : उड़ीसा से आने वाले राज्यसभा सांसद धर्मेंद्र प्रधान मोदी सरकार मे फिर कैबिनेट मंत्री बने। पिछली सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे धर्मेद्र प्रधान के खाते में उज्ज्वला जैसी योजना का श्रेय है।

19. मुख्तार अब्बास नकवी : राज्यसभा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी ने फिर मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। पिछली सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी पार्टी का मुस्लिम चेहरा है।
 
20. प्रहलाद जोशी : पहली बार मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने प्रहलाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से सांसद रह चुके है। प्रहलाद जोशी कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष भी रहे चुके है।
21. महेंद्र नाथ पांडे : उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे को मोदी सरकार में एक बार फिर मंत्री बनाया गया है। यूपी के चंदौली से सांसद चुने गए महेंद्र नाथ पांडे मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में मंत्री रह चुके है।
 
22. डॉ. अरविंद सांवत : शिवसेना कोटे से कैबिनेट मंत्री बने अरविंद सांवत पहली बार कैबिनेट मंत्री बने। चुनाव में मुंबई साउथ से चुनाव जीते अरविंद सावंत शिवसेन कोटे से अकेले मंत्री है।
 
23. गिरिराज सिंह : बिहार के बेगुसराय से सांसद चुने गए गिरिराज सिंह को फिर मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। गिरिराज सिंह ने चुनाव में जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया को चुनाव हराया है। पिछली सरकार में राज्य मंत्री थे। 
 
24. गजेंद्र सिंह शेखावत : जोधपुर से सांसद चुने गए गजेंद्र सिंह शेखावत को इस बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। चुनाव में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गेहलोत को हराने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत पिछली बार कृषि राज्यमंत्री थे।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
 
1. संतोष गंगवार : उत्तर प्रदेश के बरेली से लोकसभा सांसद चुने गए संतोष गंगवार को पिछली सरकार से प्रमोशन करते हुए राज्यमंत्री स्वंतत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। बरेली से आठवी बार लोकसभा सांसद चुने गए है।
 
2. राव इंद्रजीत सिंह : पिछली बार राज्यमंत्री रहे राव इंद्रजीत सिंह को इस बार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है।
 
3. श्रीपाद नाइक : उत्तर गोवा से सांसद चुने गए श्रीपाद नाइक मोदी सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार  बनाया गया है।
 
4. डॉ. जीतेंद्र सिंह : उधमपुर से लोकसभा सांसद चुने गए डॉक्टर जीतेंद्र सिंह का प्रमोट करते हुए इस बार मंत्रिपरिषद में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। पिछली सरकार में पीएमओ में राज्यमंत्री थे।
5. किरिण रिजिजू : अरुणाचल प्रदेश से आने वाले किरिण रिजिजू का भी इस बार प्रमोशन करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। पिछली सरकार में गृह राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके है।
 
6. प्रहलाद पटेल : मध्यप्रदेश के दमोह से सांसद चुने गए प्रहलाद पटेल मोदी सरकार में पहली बार मंत्री बनाए गए है। प्रहलाद पटेल अटल सरकार में कोयला राज्यमंत्री रह चुके है।
 
7. आरके सिंह : पिछली मोदी  सरकार में राज्यमंत्री रहे आरके सिंह को इस बार प्रमोशन देते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।
 
8. हरदीप सिंह पुरी : लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले हरदीप पुरी को इस बार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। अमृतसर से लोकसभा चुनाव हार गए थे।
 
9. मनसुखलाल मंडाविया : गुजरात से आने वाले मनसुखलाल मंडाविया को मोदी सरकार में फिर मंत्री बनाया गया है। इस बार उनका प्रमोशन किया गया है।
 
राज्यमंत्री 
 
1. फग्गन सिंह कुलस्ते : मध्य प्रदेश के मंडला से लोकसभा सांसद चुने गए फग्गन सिंह कुलस्ते मोदी सरकार में राज्यमंत्री बने है।
 
2. अश्विनी कुमार चौबे : बिहार के बक्सर से सांसद चुने गए अश्विनी चौबे को फिर राज्यमंत्री बनाया गया है।
 
3. अर्जुन मेघवाल : राजस्थान के बीकानेर से सांसद चुने गए अर्जुन मेघवाल को फिर राज्यमंत्री बनाया गया है।
 
4. जनरल वीके सिंह : उत्तर प्रदेश के गजियाबाद से सांसद चुने गए जनरल वीके सिह फिर राज्यमंत्री बनाए गए है।
 
5. कृष्णपाल गुर्जर : फरीदाबाद से सांसद चुने गए कृष्णपाल सिंह फिर राज्य मंत्री बनाए गए है।
 
6. रावसाहेब दानवे : महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रहे रावसाहेब दानवे फिर मोदी सरकार में फिर राज्यमंत्री बने। 
 
7. जी किशन रेड्डी : तेलंगाना के सिंकदाराबाद से पहली बार सांसद चुने गए जी किशन रेड्डी पहली बार मंत्री बनाए गए है। तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष रह चुके है।
 
8. पुरुषोतम रुपाला : राज्यसभा सांसद पुरुषोतम रुपाला मोदी सरकार में फिर राज्यमंत्री बने।
 
9. रामदास अठावले : आरपीआई अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद रामदास अठावले को फिर मोदी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है।
 
10. साध्वी निरंजन ज्योति : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सांसद चुनी साध्वी निरंजन ज्योति को फिर राज्यमंत्री बनाय गया है।
 
11. बाबुल सुप्रियो : पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद चुने गए बाबुल सुप्रियो को फिर राज्यमंत्री बनाया गया है।
 
12. संजीव बालियान : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सांसद चुने गए संजीव बालियान को पहली बार मंत्री बनाया गया है। संजीव बालियान ने आरएलडी अध्यक्ष अजीत सिंह को हराया है।
 
13. संजय धोत्रे : महाराष्ट्र के अकोला से सांसद चुने गए संजय धोत्रे को पहली बार मंत्री बनाया गया है।
 
14. अनुराग सिंह ठाकुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद चुने गए अनुराग सिंह ठाकुर पहली बार मंत्री बनाए गए है।
 
15. सुरेश अंगाड़ी : कर्नाटक के बेलगाम से सांसद चुने गए सुरेश अंगाड़ी पहली बार मोदी सरकार में राज्यमंत्री बने।
 
16. नित्यानंद राय : बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उजियारपुर से सांसद चुने गए नित्यानंद राय को पहली बार राज्यमंत्री बनाया गया है।
 
17. रतनलाल कटारिया : हरियाणा के अंबाला से सांसद चुने गए रतनलाल कटारिया को पहली बार मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया है।
 
18. वी मुरलीधरन : राज्यसभा सांसद वी मुरलीधरन पहली बार मोदी सरकार में राज्यमंत्री बनाए गए है।
 
19. रेणुका सिंह : छत्तीसगढ़ के सरगुजा से पहली बार लोकसभा सांसद चुनी गई रेणुका सिंह को मोदी कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाया गया है।
 
20. सोम प्रकाश : होशियारपुर से पहली बार सांसद चुने गए सोमप्रकाश को राज्यमंत्री बनाया गया है।
 
21. रामेश्वर तेली : असर के डिब्रूगढ़ से सांसद चुने गए रामेश्वर तेली को पहली बार मंत्री बनाया गया है।
 
22. प्रताप सारंगी : उड़ीसा के बालासोर से सांसद चुने गए प्रताप सारंगी को राज्यमंत्री बनाया गया है। प्रताप सारंगी को उड़ीसा का मोदी भी कहा जाता है।
 
23. कैलाश चौधरी : बाड़मेर से पहली बार सांसद बनने वाले कैलाश चौधरी को कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाया गया है।
 
24. देबश्री चौधरी : पश्चिम बंगाल के रायगंज से पहली बार सांसद चुनी गई देबश्री चौधरी को मोदी कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाया गया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी