सशस्त्र बलों के 9 रणबांकुरों को शौर्य चक्र, 1 को कीर्ति चक्र

शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (19:10 IST)
नई दिल्‍ली। सशस्त्र बलों के 84 रणबांकुरों को अदम्य साहस और असाधारण बहादुरी के लिए वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जिनमें 1 कीर्ति चक्र और 9 शौर्य चक्र भी शामिल हैं। 5 जांबाजों को मरणोपरांत कीर्ति तथा शौर्य चक्र से अलंकृत किया गया है।

तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन रणबांकुरों को वीरता पुरस्कारों से अलंकृत करने की आज मंजूरी दी।पांच सैन्यकर्मियों को वीरता के लिए दूसरी बार सेना पदक, 60 को सेना पदक (वीरता), चार को नौसेना पदक (वीरता) और पांच को वायुसेना पदक (वीरता) के लिए चुना गया है।

राष्ट्रपति ने विभिन्न सैन्य अभियानों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 19 सैन्यकर्मियों को मेनशन इन डिस्पेच दिए जाने की भी मंजूरी दी है। इनमें से आठ को ऑपरेशन मेघदूत और ऑपरेशन रक्षक के लिए मरणोपरांत दिया गया है।(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी