Google ने डूडल वीडियो बनाकर मनाया महिला दिवस

रविवार, 8 मार्च 2020 (10:29 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020 पर दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन Google ने डूडल एनिमेटिड वीडियो बनाकर महिलाओं को समर्पित किया। यह वीडियो नारी शक्ति और उनके योगदान को दर्शाता है।
 
इस बार की थीम ‘आई एम जंनरेशन इक्वलेटी : राइजिंग वुमेन्स राईट्स’ पर आधारित है। दुनियाभर की महिलाओं को समर्पित अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने एक विशेष एनिमेटेड वीडियो बनाया है, जिसमें विभिन्‍न क्षेत्रों की और कई पीढ़ियों की महिलाओं को दर्शाया गया है। यह वीडियो अलग-अलग स्तर पर महिलाओं को दर्शाता है।
 
समाज में महिलाएं अपनी स्थिति और अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हो रही हैं तथा समाज में वे अपनी विभिन्‍न भूमिकाओं में अहम योगदान दे रही हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत 8 मार्च 1909 में हुई, लेकिन इसे सबसे पहले अलग तारीख को मनाया गया। दुनिया के तीन देशों डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्‍जरलैंड में 19 मार्च 1911 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। भारत में लंबे समय से महिला दिवस 8 मार्च की जगह 10 मार्च को मनाया जाता है।
 
गूगल डूडल छुट्टियों, घटनाओं, उपलब्धियों को याद करने के एक अनोखा तरीका है जिसके तहत गूगल अपने मुखपृष्ठ पर एक विशेष लोगो के जरिए संदेश देता है। इसकी शुरुआत 1998 में हुई थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी