हरियाणा में आज नायब सिंह सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट, कितने विधायक साथ?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 13 मार्च 2024 (07:37 IST)
Haryana Politics : हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे। उन्होंने राज्यपाल को 48 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है जबकि बहुमत के लिए उन्हें 46 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है।

ALSO READ: नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए CM, 5 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ
उल्लेखनीय है कि सैनी ने मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, जय प्रकाश दलाल, बनवारी लाल और रणजीत सिंह चौटाला को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।
 
सैनी को मनोहर लाल खट्टर (69) का करीबी माना जाता है। उन्होंने खट्टर की जगह ली, जिनका मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल इस साल अक्टूबर में पूरा होना था। भाजपा ने ओम प्रकाश धनखड़ के स्थान पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सैनी को हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था।  
 
दावा किया जा रहा है कि मनोहर लाल खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाया जा सकता है।

ALSO READ: Haryana Politics : BJP से क्यों नाराज हुए अनिल विज? मंत्रियों की सूची में था नाम
क्या नाराज हैं अनिल विज : भाजपा नेता अनिल विज (Anil Vij) मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अनुसार, विज को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना था।
 
इससे पहले दिन में, हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री विज भाजपा विधायक दल की उस बैठक से नाराज होकर चले गए थे, जिसमें सैनी को नेता चुना गया था।
 
किस दल के पास कितने विधायक : हरियाणा विधानसभा में भाजपा के पास 41 और कांग्रेस के 30 विधायक हैं। दुष्यंत चौटाला की जेजेपी के पास 10 विधायक हैं जबकि 9 सीटें निर्दलीयों के खाते में आई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी