हिमाचल में सियासी संकट, बागी MLA से मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 1 मार्च 2024 (11:02 IST)
Himachal Pradesh Politics : हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सरकार पर अभी भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आलाकमान से चर्चा के बाद भी हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सभी 6 बागी विधायकों से पंचकूला में मुलाकात की।

ALSO READ: प्रियंका गांधी ने फिर निभाई संकटमोचक की भूमिका, BJP के 'ऑपरेशन लोटस' को विफल कर बचाई सुक्खू सरकार
कहा जा रहा है कि कुछ ही घंटों में विक्रमादित्यसिंह 2 बार कांग्रेस के बागी विधायकों से मिले हैं। पार्टी व्हीप का उल्लंघन करने पर इन बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। बागी विधायकों में रवि ठाकुर, सुधीर शर्मा, राजिन्दर राणा, इंदर दत्त लखनपाल, देविन्दर कुमार भुट्टो और चैतन्य शर्मा शामिल है।
 
इन मुलाकातों से राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा गई। कुछ लोगों का दावा है कि विक्रमादित्य सिंह पार्टी आलाकमान के इशारे पर बागी विधायकों से मिले। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने बागी विधायकों को मदद का आश्वासन दिया है।

बहरहाल बागी विधायक अब विधानसभा से निलंबन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच भाजपा नेता जयराम ठाकुर का दावा किया कि सुक्खू सरकार कुछ ही दिनों की मेहमान है।

ALSO READ: हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द, किया था पार्टी व्हिप का उल्लंघन
कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने गुरुवार को ही राज्य में सियासी संकट खत्म होने का ऐलान किया था। सरकार और पार्टी के बीच समनवय के लिए 6 सदस्यीय समिति बनाने का ऐलान किया गया था। हालांकि बैठक के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस में फिर मतभेद दिखाई दे रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि हिमाचल सरकार पर उस समय संकट के बादल छा गए जब कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। पार्टी के 6 विधायकों ने इस चुनाव में क्रास वोटिंग की।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी