भारत-रूस के बीच बड़ी डिफेंस डील, 21 मिग-29 और 12 सुखोई-30 मिलेंगे

गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (16:03 IST)
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच भारत और रूस के बीच बड़ी डिफेंस डील हुई है। इस सौदे के तहत भारत रूस से मिग-29 और सुखोई-30 लड़ाकू विमान खरीदेगा। 
 
जानकारी के मुताबिक 38 हजार 900 करोड़ के इस सौदे में रूस भारत को 21 मिग-29 लड़ाकू विमान उपलब्ध कराएगा साथ ही 12 सुखोई-30 लड़ाकू विमान भी भारत को मिलेंगे। 
 
इतना ही नहीं मौजूदा मिग-29 विमानों को रूस अपग्रेड करके भी देगा। दोनों देशों के बीच होने वाली इस बड़ी और महत्वपूर्ण डील का फैसला डिफेंस एक्जिविशन काउंसिल ने लिया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी