ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शाही शादी में पहुंचीं नामचीन हस्तियां

गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (00:35 IST)
मुंबई। राजस्थान के उदयपुर में शादी से पूर्व के (प्री-वेडिंग) कार्यक्रमों के बाद अब ईशा अंबानी और आनंद पिरामल बुधवार को अंटिलिया में सात फेरे लेंगे। इसके लिए एंटीलिया को खूबसूरत फूलों और लाइट्स से सजाया गया है। फूलों और लाइट्स की झालरों के बीच दिए की रोशनी से यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो गया है।
 
 
इस शाही शादी के साथ ही देश के दो शीर्ष व्यापार घराने अब संबंधी बन गए हैं। शादी समारोह का शुभारंभ बुधवार दोपहर उस वक्त हुआ, जब दुल्हे राजा आनंद पीरामल पारंपरिक वस्त्रों में बारात के आगे घोड़ी पर सवार होकर अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचे।  
 
विश्व का सबसे महंगा माना जाने वाला निजी आवास 27 मंजिला एंटीलिया इस मौके पर एक दुल्हन की तरह सजा हुआ था। फूलों और लाइट्स की झालरों के बीच दिए की रोशनी से यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो गया है।एंटीलिया तक पहुंचने वाली सभी सड़कें भी पिछले कुछ दिनों से ताजे फूलों से सजी थीं। 
 
बहुप्रतीक्षित इस शादी में देश की आर्थिक राजधानी को रंगीन रोशनी और मालाओं से सजाया गया। उल्लेखनीय है कि ईशा अंबानी का विवाह पीरामल समूह के प्रमुख अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुआ है। 
देर शाम को हुई इस भव्य शादी में उद्योगपति मुकेश अंबानी एवं उनकी पत्नी नीता, उद्योगपति अजय पीरामल और उनकी पत्नी स्वाती और अन्य ने मेहमानों के रूप में पहुंचीं हस्तियों का स्वागत किया।
 
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का उद्योगपति अनिल अंबानी ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया जबकि शीर्ष गणमान्य व्यक्तियों जैसे अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल पहले से ही उपस्थिति थे। विवाह में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी, पी. चिदम्बर, देवेगौड़ा भी पहुंचे।
 
प्रमुख आमंत्रितों में बॉलीवुड कलाकार जैसे रजनीकांत, अमिताभ बच्चन उनकी पत्नी जया, बेटे अभिषेक और बहू
ऐश्वर्या, अनिल कपूर, सोनम कपूर, आमिर खान और पत्नी किरण, शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी, सलमान खान, कैटरीना कैफ, जैकी श्राफ, प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोन्स, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, आलिया भट्‍ट फिल्म निर्माता विधू विनोद चोपड़ा और अन्य गणमान्य उपस्थित थे। 
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर पत्नी डॉ. अंजली व बेटे अर्जुन के साथ पहुंचे। हरभजन सिंह और पत्नी गीता बसरा के अलावा युवराज सिंह अपनी पत्नी के साथ दिखाई दिए। अन्य खेलों के नामचीन खिलाड़ियों के अलावा बड़े कारोबारी के वी कामथ, संजीव गोयनका, दीपक पारेख, साशी और अंशुमन रुइया भी मौजूद रहे। 
 
राजस्थान के उदयपुर में शादी से पूर्व के (प्री-वेडिंग) कार्यक्रमों के बाद अब ईशा अंबानी और आनंद पिरामल बुधवार को अंटिलिया में सात फेरे लिए। इसके लिए एंटीलिया को खूबसूरत फूलों और लाइट्स से सजाया गया है। फूलों और लाइट्स की झालरों के बीच दिए की रोशनी से यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो गया है।
 
शादी के पूर्व आयोजित संगीत निशा में ईशा-आनंद और नीता-मुकेश अंबानी डांस परफॉर्मेंस देते नजर आए। अंबानी परिवार ने इस खास मौके पर शाहरुख खान के गानों पर डांस किया। ईशा ने आंनद साथ 'मितवा' गीत पर डांस किया। नीता अंबानी ने मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख खान की फिल्म 'जब तक है जान' के टाइटल ट्रैक पर डांस किया। नीता अंबानी ने अपने दोनों बेटों संग फिल्म 'कल हो न हो' के 'माही वे' गाने पर परफॉर्म किया। इस संगीत निशा की गवाह कई हस्तियां बनीं। 
इस शाही शादी में मेहमान की सूची में करीब 600 लोग शामिल हुए। यह दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त होंगे। इनमें आधे से ज्यादा दुल्हा और दुल्हन के परिवार के करीबी सदस्य थे।
 
शादी का भव्य रिसेप्शन शुक्रवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के मैदान में होगा। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में पहले से ही पुलिसकर्मी तैनात है। शादी में अति-विशिष्ट व्यक्तियों (वीवीआईपी) की मौजूदगी से सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी