Chandrayaan2 से जुड़ी बड़ी खबर, ISRO को लैंडर विक्रम का पता चला, आर्बिटर ने भेजी तस्वीर

रविवार, 8 सितम्बर 2019 (13:55 IST)
मिशन चन्द्रयान- 2 (Chandrayaan2) से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। इंडियन स्पेस रिचर्स ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) को लैंडर विक्रम Lander (vikram) का पता चल गया है। इसरो चीफ सिवन ने बताया कि ऑर्बिटर ने लैंडर विक्रम की तस्वीर भेजी है।
सिवन ने कहा कि ऑर्बिटर ने लैंडर विक्रम का पता लगा लिया है। हालांकि अभी विक्रम लैंडर से संपर्क नहीं हो पाया है। सिवन के अनुसार विक्रम से कनेक्ट होने की कोशिश की जा रही है। सिवन ने कहा कि हमें नहीं पता की ‘हार्ड लैंडिंग’ के कारर ‘विक्रम’ मॉड्यूल को नुकसान पहुंचा है या नहीं। 
ALSO READ: नासा ने भी माना इसरो का लोहा, चंद्रमा के साउथ पोल पर मिशन चंद्रयान-2 को सराहा
हालांकि लैंडर विक्रम से सिग्नल नहीं मिल रहा है। ऑर्बिटर चन्द्रमा के चक्कर लगा रहा है। ऑर्बिटर से मिले डेटा पर ISRO रिसर्च कर रहा है।
 
शनिवार तड़के सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान चांद की सतह से 2.1 किमी की ऊंचाई पर लैंडर विक्रम अपने तय रास्ते से भटक गया था और इसरो से इसका संपर्क टूट गया था।
ALSO READ: इसरो प्रमुख का दावा, चंद्रयान मिशन शत-प्रतिशत सफल, विक्रम से संपर्क होते ही सक्रिय कर देंगे रोवर
इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने कहा था कि चंद्रयान-2 मिशन अपने लक्ष्य में 100 प्रतिशत सफलता के करीब रहा। सिवन ने कहा था कि अगले 14 दिनों में विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जाएगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी