2021 में ISRO की पहली लांचिंग, 19 उपग्रहों के साथ अंतरिक्ष में भेजी भगवद्गीता और PM मोदी की फोटो

रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (10:29 IST)
बेंगलुरु। भारत ने रविवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी- सी51 लांच किया। यह 2021 में इसरो की पहली लांचिंग है। इस मिशन के लिए उल्टी गिनती शनिवार सुबह आठ बजकर 54 मिनट पर शुरू हुई थी।
 
पीएसएलवी-सी51 पीएसएलवी का 53वां मिशन है। इस रॉकेट के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 उपग्रह के साथ 18 अन्य उपग्रह भी अंतरिक्ष में भेजे गए।
 

ISRO launches PSLV-C51 carrying Amazonia-1 and 18 other satellites from Satish Dhawan Space Centre, Sriharikota pic.twitter.com/3bInFiKhje

— ANI (@ANI) February 28, 2021
इन उपग्रहों में चेन्नई की स्पेस किड्ज़ इंडिया का सतीश धवन एसएटी (एसडी एसएटी) शामिल है। इस अंतरिक्ष यान के शीर्ष पैनल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर उकेरी गई है। यह प्रधानमंत्री की आत्मानिर्भर पहल और अंतरिक्ष निजीकरण के लिए एकजुटता और आभार व्यक्त करने के लिए है। एसकेआई एसडी कार्ड में 'भगवद गीता' भी भेज रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी