जम्मू कश्मीर में शहीद झारखंड के जवान के परिजनों को दस लाख रुपए

शनिवार, 19 मई 2018 (10:00 IST)
रांची। झारखंड सरकार ने जम्मू कश्मीर में शनिवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए सीमा सुरक्षाबल के जवान सीताराम उपाध्याय के परिजनों को दस लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।


एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। दास ने कहा कि दुख की इस घड़ी में झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता उनके परिवार के साथ है। राज्य सरकार उनके परिजनों को 10 लाख की राशि सहायता के तौर पर देगी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी