इजराइल ईरान युद्ध से Crude Oil के दाम बढ़ने का अंदेशा, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (09:00 IST)
Petrol-Diesel Price: इजराइल-ईरान (Israel-Iran) युद्ध के अंदेशे से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑइल (crude oil) का भाव 89.57 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। लेकिन भारत में क्रूड ऑइल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों में मामूली असर देखने को मिला है। इजराइल-ईरान युद्ध से कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल तक जाने की संभावना जताई जा रही है।

ALSO READ: Petrol-Diesel Price : पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं दाम
 
पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी : भारतीय तेल मार्केटिंग कंपनियों ने आज शुक्रवार, 19 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। देश में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी किए जाते हैं। यहां आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को चेक कर सकते हैं।
 
देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.32, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।

ALSO READ: Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें क्या हैं ताजा भाव
 
14 मार्च को घटाए गए थे दाम : बीती मार्च में केंद्रीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए की कटौती का ऐलान किया गया था। हालांकि ये राहत बहुत बड़ी नहीं है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल के भाव अब भी बहुत महंगे हैं।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी