Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, जानें क्या हैं ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (09:59 IST)
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने पेट्रोल डीजल (petrol diesel) के नए दाम जारी कर दिए हैं। अभी हाल ही में सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव कर 2-2 रुपए तक की कटौती का ऐलान कर आम लोगों को बड़ी राहत दी थी।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: टंकी फुल कराने से पहले जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव
 
अब तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं आया है। 29 मार्च को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक समान हैं और जनता को कोई राहत नहीं मिली है। जानें कि देश के प्रमुख नगरों में ताजा भाव क्या हैं? 
 
प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.76 रुपए और डीजल 87.66, मुंबई में पेट्रोल 104.19 रुपए और डीजल 92.13, कोलकाता में पेट्रोल 103.93 रुपए और डीजल 90.74, चेन्नई में पेट्रोल 100.73 रुपए और डीजल 92.32 और बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 रुपए और डीजल 85.93 रुपए प्रति लीटर है।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानिए क्या हैं देशभर में दाम
 
देश के अन्य नगरों में ताजा भाव : देश के अन्य नगरों में नोएडा में पेट्रोल 94.81 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.4, हैदराबाद में पेट्रोल 107.39 और डीजल 95.63, जयपुर में पेट्रोल 104.86 और डीजल 90.34 पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 और लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी