Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के नए भाव जारी, जानें देश में क्या हैं ताजा दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 (11:49 IST)
Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों (Oil companies) ने पेट्रोल डीजल (petrol diesel) के नए भाव जारी कर दिए हैं। इन भावों को हर दिन सुबह 6 बजे बदला जाता है। आज 4 अप्रैल को भी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की नई कीमतें जारी कर दी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। हालांकि देश में कुछ दिनों से तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल के दाम बढ़े, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव
 
बीती 14 मार्च को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए की कटौती की थी और उसके बाद से लेकर एक बार भी संशोधन नहीं किया गया है। भारत में तेल कंपनियों ने बुधवार 4 अप्रैल को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं।
 
4 प्रमुख महानगरों में ताजा भाव : देश के 4 प्रमुख महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.19 और डीजल 92.13, कोलकाता में पेट्रोल 103.93 और डीजल 90.74, चेन्नई में पेट्रोल 100.73 और डीजल 92.32 रुपए प्रति लीटर है।
 
अन्य प्रमुख शहरों में ताजा भाव : देश अन्य प्रमुख शहरों में नोएडा में पेट्रोल 95.01 और डीजल 88.14, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.90 और डीजल 88.14, गाजियाबाद में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.75, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36, पटना में पेट्रोल 107.12 और डीजल 93.84, लखनऊ में पेट्रोल 94.47 और डीजल 87.55 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, जानें क्या हैं ताजा भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by : Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी