महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर CAA के खिलाफ राजघाट पर जुटेंगे 100 से ज्यादा संगठन

गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (08:18 IST)
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। खबरों के अनुसार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर देशभर में सीसीए के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी है। कई संगठन सत्याग्रह मानव श्रृंखला के नाम से प्रदर्शन किया जाएगा।
 
राजघाट में 100 से ज्यादा संगठन नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन करने वाले हैं। CAA के खिलाफ राजघाट पर आज 60 स्टूडेंट विंग से जुड़े छात्र मानव श्रृंखला बनाकर सत्याग्रह करेंगे। 
 
लाल किला, जामा मस्जिद, हनुमान मंदिर से राजघाट तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। सीएए के खिलाफ सत्याग्रह मानव श्रृंखला के नाम से प्रदर्शन किया जाएगा। यशवंत सिन्हा की गांधी शांति यात्रा भी आज राजघाट पर खत्म होगी। (प्रतीकात्मक चित्र)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी