मौलाना मदनी बोले- कश्मीर हमारा था, हमारा है, हमारा ही रहेगा, जहां भारत है वहां हम

गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (14:31 IST)
नई दिल्ली। जमीयत उलमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि कश्मीर हमारा था, हमारा है, हमारा ही रहेगा। जहां भारत है वहां हम। हम देश की सुरक्षा और अखंडता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। 
उन्होंने कहा कि हमने आज एक प्रस्ताव पारित किया है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हमारे देश की सुरक्षा और अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी अलगाववादी आंदोलन न केवल देश के लिए बल्कि कश्मीर के लोगों के लिए भी हानिकारक है।
 
मदनी ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय मंच पर ये दिखाने की कोशिश कर रहा है कि भारतीय मुस्लमान भारत के खिलाफ हैं। हम पाकिस्तान के इस कदम की कड़ी निंदा करते हैं।
 

#WATCH Mahmood Madani, Jamiat Ulema-e-Hind: Kashmir hamara tha, hamara hai, hamara rahega. Jahan Bharat hai wahin hum. pic.twitter.com/mSsrxEYGAm

— ANI (@ANI) September 12, 2019
उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि कश्मीरी लोगों के लोकतांत्रिक और मानव अधिकारों की रक्षा करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। फिर भी, यह हमारा दृढ़ विश्वास है कि उनका कल्याण भारत के साथ आने में ही है। कई ताकतें और पड़ोसी देश कश्मीर को नष्ट करने पर तुले हुए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी