Petrol Diesel Prices: एमपी और छत्तीसगढ़ में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अन्य राज्यों के भाव

सोमवार, 18 दिसंबर 2023 (10:28 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी हुई दिख रही हैं। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) सोमवार सुबह 6 बजे के करीब 72.11 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) 77.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।
 
भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में बदलाव होता है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल 38 और डीजल 34 पैसे सस्ता हुआ है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 और डीजल 49 पैसे नीचे आ गया है। 
 
इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल की कीमतों में गिरावट दिख रही है। इसके अलावा राजस्थान, उत्तरप्रदेश और तेलंगाना में कीमतें गिरी हैं। दूसरी ओर झारखंड में पेट्रोल और डीजल 22 पैसे महंगा हो गया है। गुजरात, पंजाब, तमिलनाडु और और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्की तेजी दिख रही है।
 
देश के महानगरों में भाव : देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.77 और डीजल 94.37 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.62, लखनऊ में पेट्रोल 96.36 और डीजल 89.56, पटना में पेट्रोल 107.74 और डीजल 94.51, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी