पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार चौथे दिन भी रहे स्थिर

बुधवार, 3 मार्च 2021 (08:52 IST)
नई दिल्ली।देशभर में पिछले 4 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में स्थिरता आज भी जारी रही। इससे पहले इनके दामों में आखिरी वृद्धि शनिवार को हुई जब पेट्रोल में 23-24 पैसे और डीजल में 15-16 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल में नरमी आई है।

खबरों के मुताबिक, रविवार से पेट्रोल और डीजल के दामों दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने आज लगातार चौथे दिन बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी आने से आज घरेलू बाजार मे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी स्थिरता रही।

इस बीच दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 91.17 रुपए, जबकि डीजल की 81.47 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा देश के अन्‍य 3 महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्‍नई में भी आज पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर रहे। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल में नरमी आई है।

लंदन ब्रेंट क्रूड 63 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। कल ओपेक प्लस देशों की बैठक होने वाली है, जिसमें तेल उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और उसके बाद नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी