पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में कई योजनाओं की शुरुआत

गुरुवार, 17 सितम्बर 2020 (08:18 IST)
अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन मनाने के लिए गुरुवार को राज्य में कई जन समर्थक योजनाएं और विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
 
सरकार ने बुधवार को एक बयान में बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की मौजूदगी में गांधीनगर से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इन योजनाओं और परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
 
उसने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से डिजिटल समारोह में शामिल होंगे। वह पूर्वाह्न 11 बजे गांधीनगर के लिए जलापूर्ति परियोजना के ई-भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे।
 
राज्य के मंत्री, विधायक और अन्य नेता राज्य के सभी 33 जिलों में 70 विभिन्न स्थानों से इस समारोह में शामिल होंगे, जिसमें खेती और जलापूर्ति से जुड़ी योजनाओं समेत कई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी