पीएम मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (15:45 IST)
रूस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया। 
 
भारत स्थित रूसी दूतावास ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्र्यू एपोस्टल' दिया गया है। पीएम मोदी को रूस और भारत के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने में असाधारण सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया है।
 
इससे पहले पीएम मोदी को 4 अप्रैल को ही सऊदी अरब ने भी ज़ायेद मेडल से सम्मानित किया था। इसी तरह दक्षिण कोरिया और संयुक्त राष्‍ट्र भी नरेंद्र मोदी को सम्मानित कर चुके हैं।  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी