योगी की रैली में उतरवाया मुस्लिम महिला का बुर्का... (वीडियो)

बुधवार, 22 नवंबर 2017 (09:26 IST)
बलिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की बलिया रैली के दौरान पुलिस द्वारा एक मुस्लिम महिला के बुर्का उतरवाने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो गया और घटना पर बवाल मच गया। 
 
योगी के पहुंचने से पहले एक पुलिस अधिकारी ने रैली में बैठी एक मुस्लिम महिला का बुर्का उतरवा दिया और उसे अपने साथ ले गए। सायरा नाम की इस महिला ने कहा कि वो हमेशा रैलियों में बुर्का पहन कर ही जाती है, लेकिन आज तक किसी ने उसका बुर्का नहीं उतरवाया। मुस्लिम उलेमा ने इसे गैर-कानूनी और महिला का अपमान करार दिया है।
 
मुस्लिम धर्मावलंबियों ने इसे गैरकानूनी बताया और कहा कि यह महिला का अपमान है। हालांकि भाजपा भी इस मामले को लेकर बचाव की मुद्रा में नजर आ रही है। 
 
भाजपा अल्पसंख्यक सेल की अध्यक्ष रूमाना सिद्दिकी का कहना है कि कि पार्टी की ऐसी सोच नहीं है। उन्होंने इसके लिए पुलिस वाले जिम्मेदार हैं। बलिया पुलिस कप्तान का कहना है कि वो इस पूरे मामले की जांच कराएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी