संजय जैन व केएम नटराज एएसजी नियुक्त

बुधवार, 16 जनवरी 2019 (23:27 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने वरिष्ठ अधिवक्ता संजय जैन और केएम नटराज को उच्चतम न्यायालय में देश का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) नियुक्त किया है।
 
15 जनवरी को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक राष्ट्रपति ने वरिष्ठ अधिवक्ता संजय जैन को  पदभार ग्रहण करने की तारीख से 30 जून 2020 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, उच्चतम  न्यायालय में भारत का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया है।
 
इसी तरह नटराज को एएसजी नियुक्त करने की अधिसूचना भी जारी की गई है। अप्रैल 2015 में नटराज को  दक्षिणी जोन के लिए एएसजी नियुक्त किया गया था। जैन 2014 में दिल्ली उच्च न्यायालय के लिए एएसजी  नियुक्त किए गए थे और पिछले साल उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी