राहुल के घर पहुंच प्रियंका ने कह दी बड़ी बात, लोग हैरान, क्या राजनीति में फिर सक्रिय होगी इंदिरा की पोती...

गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (17:30 IST)
कांग्रेस में मुख्यमंत्रियों के चयन को लेकर मचे घमासान के बीच प्रियंका गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पहुंचने से राजनीतिक विश्लेषक भी हैरान रह गए। 
 
काफी समय से प्रियंका ने राजनीति से दूरी सी बना रखी थी। तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत और प्रियंका के राहुल के घर पहुंचने को लेकर लोगों की उत्सुकता का बढ़ना लाजमी है। एक समय ऐसा प्रतित हो रहा था कि कमलनाथ को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया जाएगा।
 
बताया जा रहा है कि प्रियंका चाहती है कि ज्योतिरादित्य ही मध्यप्रदेश की कमान संभालें। राहुल के लिए अपनी बहन को नजरअंदाज करना आसान भी नहीं रहेगा। प्रियंका की दखलअंदाजी से मध्यप्रदेश का पेंच उलझता नजर आ रहा है।  
 
बहरहाल कांग्रेस को जीत के रास्ते पर लौटते देख प्रियंका ने जिस तरह से राजनीति में रूचि लेना शुरू किया है उससे कांग्रेस को जरूर मजबूती मिलेगी। अब यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या वह 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को मजबूती देगी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी