राहुल गांधी की महिलाओं को 5 गारंटी, हर साल बैंक खाते में आएंगे 1 लाख

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 13 मार्च 2024 (15:13 IST)
Rahul Gandhi news in hindi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो 5 महिला न्याय गारंटी दी जाएगी जिनमें गरीब महिलाओं के बैंक खातों में सालाना एक लाख रुपए जमा किए जाने के साथ ही सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण शामिल हैं।
 
‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत महाराष्ट्र के धुले जिले में एक महिला रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह भी वादा किया कि मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा), आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मध्याह्न भोजन योजनाओं में कार्यरत महिलाओं के लिए बजट में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी दोगुनी हो जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने और उनके मामले लड़ने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। देश के हर जिले में महिलाओं के लिए सावित्रीबाई फुले छात्रावास स्थापित किए जाएंगे।
 

नारी शक्ति को मेरा प्रणाम!

कांग्रेस आपको 5 ऐसी गारंटियां दे रही है जिनसे देश में महिलाओं का जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा।

• महालक्ष्मी: सबसे गरीब परिवारों की एक महिला को हर वर्ष 1 लाख रुपए की गारंटी।

• आधी आबादी, पूरा हक़: केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों का आधा हिस्सा… pic.twitter.com/fmGDfxUFV0

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 13, 2024
गांधी के भाषण से पहले पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने एक वीडियो बयान में कहा था कि 'महालक्ष्मी' गारंटी के तहत गरीब महिलाओं के बैंक खातों में सालाना एक लाख रुपये जमा कराए जाएंगे।
 
उन्होंने कहा, 'आधी आबादी पूरा हक', जिसका मतलब है सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। कांग्रेस की गारंटी 'पत्थर की लकीर' है और यह कोई 'जुमला' नहीं है।
Edited by : Nrapendra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी