राहुल का बड़ा हमला, गरीबों के मौलिक अधिकार छीन रही है सरकार

गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (11:50 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों के कर्ज लेने के दावे वाली एक खबर का हवाला देते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गरीब लोगों के मौलिक अधिकार छीन रही है।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार ग़रीबों के मौलिक अधिकार छीन रही है। ये मानवता के विरुद्ध अपराध है। देश के बेहतर भविष्य के लिए हमें हर वर्ग के अधिकारों का सम्मान करना ही होगा।'
 

मोदी सरकार ग़रीबों के मौलिक अधिकार छीन रही है।

ये मानवता के विरुद्ध अपराध है।

देश के बेहतर भविष्य के लिए हमें हर वर्ग के अधिकारों का सम्मान करना ही होगा।#HumanRightsDay pic.twitter.com/aJIne2Ul8L

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 10, 2020
कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें एक सर्वेक्षण के आधार पर दावा किया गया है कि लॉकडाउन के दौरान 11 राज्यों में करीब 45 फीसदी लोगों को भोजन के लिए कर्ज लेना पड़ा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी