TRP को लेकर फर्जीवाड़ा, रिपब्लिक सहित 3 चैनलों की मुंबई पुलिस कर रही है जांच

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (17:37 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस टीवी चैनलों पर टीआरपी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस ने कहा कि वह रिपब्लिक सहित 3 चैनलों की जांच कर रही है। मुंबई के पुलिस कमिश्‍नर परमवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्‍तार किया गया है।
ALSO READ: अब खुल सकता है सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला
इसमें से एक रेटिंग को आंकने के लिए 'पीपल मीटर' लगाने वाली एक एजेंसी का पूर्व कर्मचारी भी है। पुलिस कमिश्‍नर सिंह ने कहा कि चैनल से जुड़े संबंधित बड़े अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी।
ALSO READ: Amazon ने IRCTC के साथ किया करार, टिकट बुकिंग करने पर मिलेगा कैशबैक का फायदा
मुंबई पुलिस ने कहा कि चैनल का कोई भी बड़ा अधिकारी हो, उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही समन जारी किया जाएगा। मुंबई पुलिस के दावों पर रिपब्लिक टीवी ने बयान जारी कर कहा कि वह मुंबई पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी