Weather Alert: यूपी के कुछ हिस्सों में तापमान में आई गिरावट, राज्यों में बारिश की संभावना

गुरुवार, 6 मई 2021 (08:45 IST)
नई दिल्ली। एक क पश्चिमी विक्षोभ पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा एक और पश्चिमी विक्षोभ अब पश्चिमी अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरप्रदेश के पश्चिमी भागों में बना हुआ है और इसके क्षेत्र से एक निम्न दबाव की रेखा बिहार तथा पश्चिम बंगाल होते हुए असम तक जा रही है। एक और निम्न दबाव की रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा और आंतरिक कर्नाटक होते हुए केरल तक पहुंच रही है।

ALSO READ: Weather alert : IMD का अनुमान, देश के इन राज्यों में बारिश के साथ चल सकती है आंधी
 
स्काईमेट से प्राप्त समाचार के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश और गरज के साथ बौछारें गिरी हैं।
 
पंजाब, उत्तर हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और आंध्रप्रदेश के तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखी गई। उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

ALSO READ: Weather Alert : मौसम विभाग ने दी देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की चेतावनी
 
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोस्टल ओडिशा, केरल, कोस्टल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 12 स्थानों पर तेज वर्षा संभव है।
 
जम्मू-कश्मीर, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और रॉयलसीमा पर हल्की बारिश संभव है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ गरज और बारिश हो सकती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी