सीमा पर पाक की नापाक हरकत, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (19:47 IST)
पाकिस्तान सीमा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब। संघ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि लाहौर के बिना हिन्दुस्तान अधूरा है। आज की 20 बड़ी खबरों पर एक नजर- 
 
1. भारतीय सैनिकों का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब : सीमा पर जारी है पाक की नापाक हरकत...फिर तोड़ा सीजफायर...पुंछ और राजौरी में की भारी गोलाबारी...भारतीय सैनियों ने दिया मुंहतोड़ जवाब...मार गिराए 2 पाक रेंजर...
2. लाहौर के बिन हिंदुस्तान अधूरा : संघ नेता इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान...कहा लाहौर के बिना हिंदुस्तान अधूरा....बोले मंत्री जितेंद्र सिंह...देश का बंटवारा बड़ी गलती...
3. अपनों का दुश्मन पाक : पाकिस्तान अपने सैनिकों के साथ करता है भेदभाव....पीओके में मारे गए सैनिकों का शव ले जाने से किया इंकार..पंजाबी सैनिकों के शव ले जाने का वीडियो आया सामने..
4. एक देश - एक भाषा पर सियासत : एक देश में एक भाषा के गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर देश में गर्माई सियासत..दक्षिण के राज्यों में विरोध प्रदर्शन...बोले ओवैसी...हिंदी, हिंदू और हिंदुत्व से बड़ा है देश...
5. पटरी पर लौटेगी अर्थव्यवस्था : अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए सरकार ने किए बड़े एलान... एक्सपोर्ट और हाउसिंग सेक्टर के लिए बड़ी घोषणाएं....एक्सपोर्ट में नई स्कीम लॉन्च होने के साथ 4 मेगा फेस्टिवल का होगा आयोजन...
6. डैमेज कंट्रोल में जुटी सरकार : अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए डैमेज कंट्रोल में जुटी सरकार... बोली वित्त मंत्री बैंकिंग सेक्टरों में किए गए सुधारों का दिख रहा असर...
7. अखिलेश के निशाने पर मोदी सरकार : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला...मेक इन इंडिया को बताया फर्जी....आर्थिक नीतियों पर भी साधा निशाना...
8. मुलायम पर अब मेहरबानी खत्म? : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुलायम परिवार को दिया बड़ा झटका..खाली कराई लोहिया ट्रस्ट बिल्डिंग...ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं मुलायम सिंह यादव...
9. आजम-अखिलेश साथ-साथ : रामपुर में सपा सांसद आजम खान के सर्मथन में आए अखिलेश यादव... रिकॉर्ड मुकदमे दर्ज होने पर उठाए सवाल...कहा न्यायालय से मिलेगा इंसाफ...गौहर यूनिवर्सिटी को लेकर भी किया बचाव....
 
10. रेड्डी सरकार का नया दांव : आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी सरकार ने मंदिरों में होने वाली नियुक्ति में अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं को दिया 50 फीसदी आरक्षण..भाजपा ने उठाए सवाल...
11. भाजपा में शिवाजी के वंशज : महाराष्ट्र में चुनाव से पहले एनसीपी को बड़ा झटका...शिवाजी के वंशज सांसद उदयनराजे भोसले भाजपा में शामिल..दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने दिलाई सदस्यता..
12. शिवसेना में ‘दबंग’ की एंट्री : मुंबई में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा शिवसेना में शामिल....बोले पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे...पहले गन बोलती थी अब मन बोलेगा....
13. मुश्किल में राजीव कुमार : पश्चिम बंगाल में शारदा चिटफंड में पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार पर कस रहा शिकंजा...वकील के घर पहुंची सीबीआई...कोर्ट से लग चुका है झटका...
14. योगी सरकार का अच्छा कदम : उत्तर प्रदेश में अब मुख्यमंत्री औऱ मंत्री खुद भरेंगे अपना इनकम टैक्स रिटर्न...मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान...कहा खत्म होगा 1981 में बना चार दशक पुराना नियम...
15. इंदौर को मेट्रो की सौगात : मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर की मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की सौगात...2022 तक शहर में मेट्रो दौड़ाने का लक्ष्य...पहले ही हो चुका है एमओयू.... 
16. पीएम के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह : पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा मना रही है सेवा सप्ताह.....एम्स पहुंचकर गृहमंत्री अमित ने साफ किया फर्श...मरीजों को बांटे फल...कई केंद्रीय मंत्रियों समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंचे एम्स..
17. बारिश से बचा लो : मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से 33 फीसदी अधिक हुई बारिश....आगर-मालवा, नीमच मंदसौर और भोपाल में अब तक रिकॉर्ड तोड़ बारिश...बाढ़ से अब तक 200 से अधिक की मौत...
18. 22 जिलों में भारी बारिश : मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने अति भारी बारिश को लेकर 10 जिलों में जारी किया रेड अलर्ट... नीमच, मंदसौर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर में और बिगड़ सकते हैं हालात...12 जिलों बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट... 
19. ड्रीम गर्ल बनी आयुष्मान खुराना सबसे बड़ी ओपनर : 13 सितम्बर को रिलीज हुई ड्रीम गर्ल ने पहले दिन किया बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन... फिल्म ने 10.05 करोड़ रुपए का किया  कलेक्शन... फिल्म के हीरो आयुष्मान खुराना की किसी भी फिल्म का पहले दिन का यह सर्वाधिक कलेक्शन...
20. सेक्शन 375 की धीमी शुरुआत : ड्रीम गर्ल के साथ ही रिलीज हुई अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की सेक्शन 375... बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की धीमी शुरुआत... पहले दिन के कलेक्शन रहे 1.45 करोड़ रुपए... माउथ पब्लिसिटी की वजह से कलेक्शन दूसरे और तीसरे दिन बढ़ने की उम्मीद...

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी