मेट्रो में डांस और सड़क पर स्‍टंट करने वाली वायरल लड़कियां पहुंची हवालात

गुरुवार, 28 मार्च 2024 (19:33 IST)
Noida Police Arrested Viral Girls: दिल्ली मेट्रो में रंग लगाकर रोमांटिक डांस करने वाली और फिर सड़क पर अश्‍लील डांस और स्‍टंट दिखाने वाली दो लड़कियां अब हवालात पहुंच गई हैं। बता दें कि दोनों ने रील बनाने के लिए स्कूटी पर चढ़कर स्टंट भी किया था।

थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए अश्लील हरकत करने वाली स्कूटी सवार 02 अभियुक्ता तथा लापरवाही पूर्वक स्कूटी चलाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार। pic.twitter.com/55YVre4yzO

— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) March 28, 2024
दोनों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। नोएडा पुलिस ने स्कूटी का चालान किया था, लेकिन अब इन्‍हें पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

रील्स के रोग ने पहुंचाया जेल : बता दें कि दो लड़कियां और एक लड़के ने मिलकर एक के बाद एक कई रील शेयर किए थे। किसी में स्टंट करती दिखाई दिए तो किसी में अश्लील डांस। सोशल मीडिया पर दोनों लड़कियां कुछ ही घंटे में सनसनी बन गई थीं। हालांकि नोएडा में स्कूटी पर स्टंट करने के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई और अब तीनों को गिरफ्तार किया गया है।

चालान भी कटा : पुलिस ने स्कूटी को भी जब्त कर कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने IPC सेक्शन– 279, 290, 294, 336, 337 में FIR दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक इनकी स्कूटी का पहले ही करीब 80K का चालान कट चुका है। बता दें लड़कियों का वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस ने भारी जुर्माना लगाया तो एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए इन लड़कियों ने कहा कि हमें कोई आईडिया ही नहीं था कि हम कानून तोड़ रहे हैं। हमें माफ कर दिया जाए, हम तो बस रील बना रहे थे।
Edited by Navin Rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी