ब्रिटेन से भारत लाया जाएगा 'वाघ नख', इससे छत्रपति शिवाजी ने अफजल खान को मारा था

रविवार, 10 सितम्बर 2023 (10:56 IST)
Wagh Nakh of Chhatrapati Shivaji : केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी ने जिस ‘वाघ नख’ ने मुगल सेनापति अफजल खान को मौत के घाट उतारा था, उसे ब्रिटेन से देश वापस लाया जाएगा।
 
मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि हमारी बहुमूल्य कलाकृतियों की वापसी भारत के राजनयिक प्रयासों की एक बड़ी जीत है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब नयी दिल्ली में जी20 नेताओं का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
 
मंत्रालय ने कहा कि हमारी गौरवशाली विरासत लौट रही है। इतिहास बनते देखने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि छत्रपति शिवाजी महाराज का प्रसिद्ध ‘वाघ नख’ उस जगह पर अपनी विजयी वापसी के लिए तैयार है, जिससे वह वास्वत में संबंध रखता है।
 

Our Glorious Heritage Returns

Get ready to witness history in the making as the legendary 'Wagh Nakh' of Chhatrapati #ShivajiMaharaj, is all set to make its triumphant return to where it truly belongs.#CultureUnitesAll #G20India

(1/2) pic.twitter.com/l8UFWlSwKd

— Ministry of Culture (@MinOfCultureGoI) September 9, 2023
मंत्रालय ने पोस्ट के साथ एक पोस्टर भी साझा किया, जिस पर लिखा था, भारत ने अपनी ऐतिहासिक विरासत पुन: प्राप्त की। पोस्टर में बताया गया है कि इस ‘वाघ नख’ का इस्तेमाल अफजल खान को मारने के लिए किया गया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी