महाराष्‍ट्र CM Eknath Shinde ने खाई बिश्नोई को खत्‍म करने की कसम, सोशल मीडिया में ट्रेंड हुआ माफी मांगो शिंदे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 17 अप्रैल 2024 (20:10 IST)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता सलमान खान से मुलाकात की। मुंबई में सलमान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर दो लोगों द्वारा की गई गोलीबारी के बाद उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया था।
बैठक के बाद एकनाथ शिंदे ने भी मुंबई में गिरोह हिंसा के खिलाफ एक कड़ा बयान जारी किया और कहा कि "लॉरेंस बिश्नोई को खत्म कर देंगे’

ko mitti main mila Dege - CM Eknath Shinde #SalmanKhan pic.twitter.com/AnYkcj4Unj

— (@MdVaishu) April 17, 2024
एकनाथ शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि मुंबई में कोई गैंग (युद्ध) नहीं है। अंडरवर्ल्ड का मुंबई में कोई स्थान नहीं है। ये महाराष्ट्र है, ये मुंबई है। एकनाथ शिंदे ने कहा, ये विश्‍नौई बिश्‍नौई जो भी है, हम इस (लॉरेंस) बिश्नोई (गिरोह) को खत्म कर देंगे ताकि कोई ऐसा करने की हिम्मत न कर सके।

माफी मांगे सीएम शिंदे : हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया में एकनाथ शिंदे से माफी मांगने का ट्रेंड चल रहा है। ट्रेंड में विश्‍नौई समाज के लोग कह रहे हैं कि कुछ अपवादों के चलते पूरी बिश्नोई समाज को खत्म करने का बयान एक मुख्यमंत्री के द्वारा आना शर्मनाक है। मुख्यमंत्री को बिना शर्त बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए।

सलमान खान को मारना चाहता है लॉरेंस
बता दें कि रविवार सुबह मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवार लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक शख्स को सलमान खान के घर की ओर फायरिंग करते देखा गया। पुलिस के अनुसार, पीछे बैठे व्यक्ति ने कुल पांच राउंड गोलियां चलाईं - जिनमें से एक दीवार पर और दूसरी खान के आवास की गैलरी में लगी। मुंबई पुलिस ने घटना के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके नाम विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) हैं।
Edited by: Navin Rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी