Chaitra Navratri 2024 : 8 या 9 इस बार कितने दिनों की होगी चैत्र नवरात्रि, क्या है माता की सवारी

WD Feature Desk

शुक्रवार, 15 मार्च 2024 (17:41 IST)
Chaitra navratri 2024 Date time: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होती है। इस वर्ष 2024 में नवरात्रि कब से प्रारंभ हो रही है 8 अप्रैल से या कि 9 अप्रैल से और यह कितने दिनों तक की रहेगी। इस बार माता की सवारी कौनसी रहेगी और क्या महत्व है इस नवरात्र का?
 
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 08 अप्रैल 2024 को रात्रि 11:50 बजे से।
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 09 अप्रैल 2024 को रात्रि 08:30 को।
उदयातिथि के अनुसार 09 अप्रैल 2024 को चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होगी।
 
नवरात्रि प्रारंभ दिनांक : 09 अप्रैल 2024 मंगल से।
नवरात्रि समाप्त दिनांक : 17 अप्रैल 2024 बुधवार को।
नवरात्रि कुल 9 दिनों तक की ही रहेगी।
 
माता का वाहन : इस बार माता रानी का वाहन घोड़ा रहेगा। यानी मां घोड़े पर सवार होकर आएगी। इसका मतलब यह कि कि देश विदेश में युद्ध, सत्ता परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की संभावना बढ़ सकती है। घोड़े को मां दुर्गा का शुभ वाहन नहीं माना जाता है।
 
नवरात्रि पूजा के शुभ मुहूर्त:-
ब्रह्म मुहूर्त : प्रात: 04:31 से प्रात: 05:17 तक।
अभिजित मुहूर्त : सुबह 11:57 से दोपहर 12:48 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:30 से दोपहर 03:21 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:42 से शाम 07:05 तक।
अमृत काल : रात्रि 10:38 से रात्रि 12:04 तक।
निशिता मुहूर्त : रात्रि 12:00 से 12:45 तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 07:32 से शाम 05:06 तक।
अमृत सिद्धि योग : सुबह 07:32 से शाम 05:06 तक।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Related News