सोनिया गांधी रायबरेली से विजयी

शनिवार, 17 मई 2014 (09:24 IST)
FILE
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने साढ़े तीन लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल की।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सोनिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अजय अग्रवाल को तीन लाख 52 हजार 717 मतों से पराजित किया। सोनिया को पांच लाख 26 हजार 433 वोट मिले जबकि अग्रवाल को एक लाख 73 हजार 716 मत हासिल हुए।

पिछली बार भी यह सीट सोनिया के कब्जे में थी, तब उन्होंने तीन लाख 72 हजार 125 मतों से जीत हासिल की थी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें